फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योंति निवासी शिक्षक सहित जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/ज्योंति। जिले में कोरोना के मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं। ज्योंति निवासी शिक्षक सहित बुधवार को तीन संक्रमित मिले हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 20 पहुंच गई है। सीएमओ के निर्देश पर संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला आगरा रोड निवासी महिला और कचहरी रोड निवासी पुरुष संक्रमित मिला। वहीं कस्बा ज्योंति निवासी कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले। शिक्षक को पिछले पांच दिन से सर्दी-जुकाम था। वे एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार को कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर लगा तो उन्होंने कोरोना की जांच कराई। जांच के दौरान वे संक्रमित मिले। सीएमओ के निर्देश पर शिक्षक को होम आइसोलेट किया गया है। कन्फर्म जांच के लिए नमूना लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें