फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधारू पशु भी नहीं सुरक्षित: दीवार काटकर तीन भैंस चोरी, भड़के किसानों ने कर दिया हंगामा

Sun, 19 Feb 2023 06:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

भैंस चोरी होने से किसानों में आक्रोश है। किसानों के समर्थन में आई भाकियू (भानु) ने भैंस जल्द बरामद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
चोरी हुई भैंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव नूहखास में चोर दीवार काटकर तीन भैंस चोरी कर ले गए। चोरी की घटना पर ग्रामीणों व भाकियू (भानु) के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। जाम लगाने का प्रयास किया। दो दिन में बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


गांव में जनवरी माह में पोप सिंह बघेल की तीन भैंस चोरी का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि इसी गांव में शनिवार की रात एक और घटना को चोरों ने अंजाम दे डाला। दीवार काटकर किसान गेंदालाल की तीन भैंस चोरी कर ले गए। रविवार सुबह इसकी जानकारी हुई। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सीओ राघवेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

ग्रामीणों व भाकियू भानू के पदाधिकारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। सीओ ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसान और किसान नेता माने। भाकियू जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कहा कि दो दिन के अंदर मामले का पर्दाफाश न हुआ तो आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस दौरान अमित पंडित, पोप सिंह बघेल, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें