फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी के माल के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 24 Dec 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र में पांच दिन पूर्व पिथनपुर इंटर कॉलेज में चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी के समान को ई-रिक्शा पर लादकर कही ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

कॉलेज में 19 दिसंबर को चोरी हुई। इस दौरान चोर कॉलेज में लगे इंजन पंप सेट, फांवड़े, बाल्टी आदि चुराकर ले गए थे। कॉलेज के प्रधानाचार्य सूरजपाल ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज मामले के आधार पर पुलिस भूरा, करूआ, धनवीर, सुखवीर निवासी पिथनपुर सिढ़पुरा मोहम्मद इजरायल निवासी लोहिया नगर करतला रोड सिढ़पुरा की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी-ई रिक्शा में समान रखकर बेचने के लिए कहीं ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने पिथनपुर मंदिर के पास से आरोपी भूरा, करूआ निवासी पिथनपुर, मोहम्मद इलाजरायल निवासी लोहिया नगर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए चार छोटे गैस के सिलिंडर, लेजम पाइप, बाल्टी, पंप सेट आदि बरामद हुए।
कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी किए गए सामान की बरामदगी हुई है। उनके पास से दो चाकू, एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस भी बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें