फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारकर साइकिल क्षतिग्रस्त कर दी थी। इस पर विवाद हो गया। आरोपी ट्रैक्टर चालक ने युवक पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। मामले में युवक ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पटियाली के ग्राम जासमई निवासी तनुज ट्रैक्टर लेकर ग्राम उतरना से गुजर रहा था। गांव निवासी सौरभ सोलंकी की साइकिल सड़क किनारे खड़ी थी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे सौरभ और तनुज में कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। तनुज ट्रैक्टर खड़ाकर साथी गौरव और सौरव को ले आया और गांव उतरना में गाली गलौज की। विरोध पर उसने सौरभ सोलंकी पर तमंचे से फायर कर दिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीओ विजय राणा ने बताया कि युवक पर फायर किए जाने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें