फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक रैली में पथराव के मामले में तीन आरोपी जेल भेजे

Sat, 24 Jan 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के गढ़ी चांदनी में बृहस्पतिवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर निकाली गई बाइक रैली में पथराव और मारपीट की घटना हुई थी। इससे शुक्रवार को क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर आई। थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस की निगरानी में मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। पुलिस की सूझबूझ, क्षेत्रीय निवासी दीपू सेंगर और स्थानीय लोगों की मदद से बड़ा मामला होने से बच गया। पुलिस ने प्रकाश नगर निवासी मुबारिक, रहमान खान, समर हुसैन को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें