फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के प्रियाकांत जू मंदिर को मिला धमकी भरा पत्र, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 28 Apr 2019 05:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में धमकी भरे पत्रों का मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कभी कृष्ण जन्मभूमि तो कभी मंदिरों पर हमले के धमकी भरे पत्र मिलते हैं। अब प्रियाकांत जू मंदिर के संस्थापक और कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को धमकी भरा पत्र मिला है। इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


प्रियाकांत जू मंदिर के संस्थापक ठाकुर देवकी नंदन को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मंदिर के प्रबंधक रमेश कुमार शर्मा ने थाना वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल को डाक के माध्यम से मंदिर के कार्यालय को एक पत्र प्राप्त हुआ था। पत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा सामूहिक हत्या की धमकी दी गई। इस पत्र में भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया है। गौरतलब है कि कोसीकलां में भी इस बार एक धमकी भरा पत्र मिला था। इन दिनों मथुरा-वृंदावन के मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें