फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तमंचे से भयभीत कर किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 03 Jul 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव में बीते 30 जून की रात घुसकर पड़ोसी युवक ने किशोरी को तमंचे से भयभीत कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की। किशोरी घर की छत पर सो रही थी। रात को 11.30 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाला युवक मोहित घर में घुस आया। उसने किशोरी पर तमंचा तान कर उसे भयभीत कर दिया। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने मां को जानकारी देने पर वंश मिटा देने की धमकी देकर चला गया। आरोपी के जाने पर किशोरी ने बरामदे में सो रही अपनी मां को जगाकर घटना की जानकारी दी। बेटी संग दुष्कर्म किए जाने की जानकारी होने पर मां के होश उड़ गए। वह पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंची। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें