फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
घर में घुसे आरोपी ने महिला से की छेड़छाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल।
एक गांव निवासी एक महिला से फेसबुक पर बात करने के साथ ही आरोपी ने फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। मिलने के लिए महिला के घर आ गया और छेड़छाड़ की। परिजन के आने पर आरोपी फोन छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि आरोपी रवि कुमार फेसबुक पर कई दिन से बात कर रहा है। मना करने पर वह अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। फेसबुक पर 28 जून को उसने मिलने की बात कही। सुबह ही आरोपी घर पर आ गया। उसे देख कर महिला घबरा गई। घर में घुसे रवि ने महिला के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब पति आए तो आरोपी फोन छोड़ कर भाग गया। कुछ देर बाद अपने पिता के साथ आया और गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगा। खींचतान के दौरान मोबाइल टूट गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।