फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: युवक की पिटाई कर पिता को दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में एक युवक की पिटाई की। घटना की शिकायत करने के लिए गए घायल के पिता को हमलावरों ने अपने दरवाजे पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाबत पीड़ित पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें तीन को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन

गनेशपुर गांव निवासी ताज मोहम्मद ने दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उनका पुत्र आयान किराने की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। उसी समय गांव निवासी आदिल, वासिल और अकील ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जब वह मामले की शिकायत करने उनके घर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें