फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्रा को दी स्कूल नहीं जाने की धमकी

Thu, 02 May 2024 04:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा को गांव के ही युवक ने स्कूल नहीं जाने की धमकी दी है। छात्रा ने राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही आत्मदाह की चेतावनी दी है।छात्रा गांव के ही स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। 22 अप्रैल 2024 को जब अपने घर से दुकान की ओर जा रही थी तभी गांव के एक युवक अपने दो साथियों के साथ मिल गया। रास्ता रोककर अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद उसे खेत में खींचकर ले जाने लगा। चीख-पुकार सुनकर लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने एवं तेजाब डालने की धमकी देकर भाग गए।जानकारी होने पर परिजन जब शिकायत लेकर उसके घर गए तो आरोपी ने दुष्कर्म करने तथा स्कूल नहीं जाने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने 107 /16 में कार्रवाई की। उसे उसी दिन जमानत मिल गई। इसके बाद से वह आए दिन परेशान करता है। छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें