फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देश के लिए मर मिटने वाले हमारे बीच रहेंगे अमर

Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। शहीद मेला एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कार्यक्रम संयोजकों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मेला कमेटी प्रबंधक राज त्रिपाठी ने कहा कि देश के लिए मर मिटने वाले अमर हैं वे हमेशा हमारे बीच रहेंगे।
विज्ञापन


बेवर में पंडित जमुना प्रसाद त्रिपाठी, सीताराम गुप्ता, विद्यार्थी कृष्ण कुमार की याद में सन् 1972 से मेले का आयोजन चलता आ रहा है। पिछले 20 दिनों से चल रहे मेले का समापन हुआ। मेला आयोजन समिति ने कार्यक्रम संयोजकों को शहीद स्मृति मंच पर प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। समापन कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेला कमेटी के प्रबंधक राज त्रिपाठी सभी संयोजकों के प्रति आभार जताते हुए शहीद मेला एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी में प्रतिवर्ष सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन चौधरी इंद्रपाल सिंह यादव ने और अध्यक्षता शिवनारायण ने की।

इस दौरान राधामोहन दीक्षित, बृजविलाश दीक्षित, सुजीत चौहान, राजीव गुप्ता, वीरू भारद्वाज, मनोज यादव, सुजीत गौड़, प्रमोद महेश्वरी, नितिन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें