फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मतदान में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Tue, 07 May 2024 03:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एटा लोकसभा क्षेत्र में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा के प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। जिलाधिकारी सुधा वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मतदाताओं से अपील की है कि वे सुरक्षित और निर्भीक वातावरण में अपने मत का प्रयोग करें। जिससे ज्यादा मतदान जिले में हो सके। दोनों ही अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि मतदान के दौरान कोई शांति भंग करने की कोशिश करेगा। यदि कोई तत्व अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र एक पर्व है और लोगों को उत्साह के साथ परिवार के साथ वोट डालने के लिए निकलना चाहिए। कहीं भी किसी भी मतदान केंद्र पर किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। जिले के 1149 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी मतदान केंद्र पर गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि मतदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जो भी क्रिटिकल व वल्नरेबल बूथ हैं। उन पर अर्धसैनिक बल व पीएसी तैनात की गई है। यदि कोई असामाजिक तत्व मतदान को प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि तीन तीन क्यूआरटी टीमें तैनात की गई हैं। यह क्यूआरटी टीम किसी भी सूचना पर तत्काल पांच से दस मिनट में पहुंच जाएंगी। इस तरह का रूट मैप तैयार किया गया है। बताया कि 15 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, दो कंपनी पीएसी, 2500 पुलिसकर्मी बाहरी जनपदों के, 800 कर्मी गृह जनपद के एवं 2900 होमगार्ड बाहरी जनपदों के तैनात हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्भीक होकर मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें