फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीसरा सोमवार...शिवालयों में बही भक्ति की धार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। प्राचीन शिव मंदिर पर सावन माह के तीसरे सोमवार को हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज सुनाई दी। वातावरण पूरी तरह शिवमय रहा। श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, मेवा, फल आदि लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव को अर्पित किए। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर प्रांगण गूंजते रहे। भोलेनाथ के भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक भी किया इसके बाद शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहे। आचार्य संदीप कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि सावन मास भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस माह के सभी सोमवार उत्तम माने जाते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसती है। पुजारी बालकनाथ ने बताया कि इस मास में भोलेनाथ की पूजा करना बहुत ही उत्तम है। इस मौके पर विधायक हरिओम वर्मा, डाॅ बिजेंद्र भारद्वाज, दिनेश जौहरी, रामनरायन मित्तल, राकेश पाराशर, भगवान सिंह, ब्रजेश वर्मा, सुनील गुप्ता आदि भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें