फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस लाइन में दूसरी बार चोरी, एक रात में चोरों ने तीन पुलिसकर्मियों के घरों को बनाया निशाना

Wed, 03 Aug 2022 10:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा पुलिस लाइन में पुलिसवालों के मकान भी सुरक्षित नहीं है। बेखौफ चोरों ने यहां दूसरी बार वारदात की है। इस बार एक ही रात में तीन घरों से नकदी व सामान चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी के घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चोरों को पुलिस का भी खौफ नहीं है। पुलिस लाइन में डेढ़ महीने पहले पांच पुलिसकर्मियों के घरों में चोरी की गई थी। उस वारदात का तो पुलिस खुलासा कर नहीं पाई। मंगलवार रात को तीन पुलिसकर्मियों के घरों में फिर चोरी हो गई। चोर घरों से नकदी-जेवरात समेत अन्य सामान ले गए।

विज्ञापन

 
मंगलवार रात को पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में तीसरी मंजिल पर रहने वाली पुलिसकर्मी रिचा के आवास को चोरों ने निशाना बनाया। कुंडी काटकर अंदर घुसे चोर कमरे में लगी एलईडी टीवी निकाल ले गए। अलमारी और बक्सों में रखा सारा सामान निकालकर फर्श पर फेंक दिया। रिचा और उनके पति शिवम जालौन अपने गांव गए थे। बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी। वह बुधवार सुबह घर पहुंचे।

दो और घरों को बनाया निशाना

महिला सिपाही के सामने वाले ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर रहने वाले पुलिसकर्मी अखिलेश कुमार परिवार समेत बाहर गए हुए थे। उन्हें बुधवार को मकान खाली करना था। मंगलवार की रात को चोरों ने उनके भी दरवाजे की कुंडी को काट दिया। घर में रखे करीब ढाई हजार रुपये और सोने के कुछ जेवरात ले गए। तीसरी मंजिल पर रहने वाले एक अन्य पुलिसकर्मी के घर का भी चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर यहां से घरेलू सामान ले गए। 

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के आवासों में चोरी का पता लगने पर शाहगंज थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। हालांकि अब तक चोरों का पता नहीं चल सका है।  

पुलिस लाइन में डेढ़ महीने के दौरान यह दूसरी वारदात है। उस समय चोरों ने पांच पुलिसकर्मियों के घरों को निशाना बनाया था। शाहगंज थाने के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि चोरों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें