फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सर्द रात में सक्रिय हुए चोर, बंद घर से ले उड़े नकदी और जेवरात

Mon, 08 Jan 2024 03:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भाजपा पार्षद के भांजे के बंद मकान से चोर नकदी और जेवरात ले उड़े। पीड़ित को नई गाड़ी खरीदनी थी, जिसके लिए उसने घर में 1.85 लाख रुपये की नकदी रखी थी। 
 
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में वार्ड-43 के भाजपा पार्षद के भांजे के बंद मकान से चोर नकदी और गहने ले गए। बच्चों की गुल्लक से भी पैसे ले गए।
विज्ञापन


गणेश नगर फाउंड्री नगर ट्रांस यमुना में प्रापर्टी डीलर सौरभ कुमार रहते हैं। वह पार्षद बनबारी लाल के भांजे हैं। पांच जनवरी को उन्होंने नई गाड़ी खरीदी थी। छह जनवरी को परिवार के साथ गाड़ी का पूजन कराने अलीगढ़ में पैतृक गांव अरनन गए थे। घर पर ताला लगा था। रविवार सुबह करीब 8 बजे पड़ोसियों ने ताले टूटे होने की सूचना दी। सौरभ ने बताया कि चोर 1.85 लाख रुपये की नकदी, करीब 5 लाख रुपये के गहने ले गए।

सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर उन्हें पता चला कि चोर कार से आए थे। ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें