फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर से नकदी-आभूषण ले गए चोर

Fri, 19 Jun 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना पिढ़ाैरा क्षेत्र के गांव गंजनपुरा में घर में घुसकर चोर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण और नकदी ले गए। गंजनपुरा निवासी ऑफिसर बघेल बाहर दिल्ली में हलवाई का काम करता है। घर पर उसकी पत्नी अनीता और उसकी सास रहती हैं। बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात चोर छत के रास्ते उनके घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार की नकदी ले गए। इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी। सुबह चोरी की जानकारी होने पर डायल 112 पुलिस को मामले में सूचना दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें