फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में घुसे चोर, लॉकर तोड़ने का प्रयास

Tue, 18 Nov 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो4 बैंक में हुई घटना के बाद कर्मियों से जानकारी लेते एसपी ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कुरावली।आर्यावर्त ग्रामीण बैंक जीटी रोड में चोर घुस गए और लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। चोर डीवीआर उखाड़ कर ले गए। मंगलवार सुबह जानकारी होने के बाद एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं।थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा है, सोमवार रात को बैंक के पास मैरिज होम में शादी कार्यक्रम चल रहा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने पिछले हिस्से में लगे जंगले को उखाड़ कर बैंक के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने लॉकर तोड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। चोर बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ कर ले गए। मंगलवार सुबह जब बैंक खुली तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे, टीम ने मौके से कुछ फिंगर प्रिंट लिए हैं, वहीं कुछ अन्य चीजों को भी जांच के लिए कब्जे में लिया। एसपी ग्रामीण ने बैंक के अधिकारियों से कैश के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ने बताया कि चोर लॉकर तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके, बैंक का सारा कैश सुरक्षित है। पुलिस जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें