फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरों ने छह बंद घरों में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Fri, 01 Mar 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली (कासगंंज)। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में एक ही गांव में चोरों ने छह घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर नगदी, आभूषण सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। पीड़ित एक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। जबकि चार गृह स्वामियों के दिल्ली से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। जिन घरों में चोरी हुई वो परिवार गमी में शामिल होने के लिए दिल्ली गया था।
विज्ञापन

अमेरिका के न्यूयार्क शहर में रहने वाले म्याऊ गांव निवासी युवक फाजिल की वहीं पर मौत हो गई थी। शव दिल्ली आने पर शेखान मोहल्ला निवासी फ़करुल्ला, नसीम, ,चुन्ने मंसूरी, नसरत,पप्पू, श्रीकिशन गांव निवासी गमी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गए थे। इसके चलते सभी के घरों में ताले लटके थे। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब फकरुल्ला बृहस्पतिवार की सुबह वापस लौटे तो उन्हें घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर घुसे तो वो दृश्य देखकर दंग रह गए, चोरों ने उनके मकान के चारों कमरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिए थे। इस दौरान घर के अंदर मौजूद सेफ, अलमारी, संदूक के ताले भी टूटे पड़े थे। इसके साथ ही घर का सारा सामान बिखरा था। घर की हालत देख फकरुल्ला के मुंह से चीख़ निकल गई, उनकी आवाज़ सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पांंच अन्य घरों के घरों के ताले टूटने की सूचना मिली। कुछ ही देर में पूरे गांव में चोरी की घटना की चर्चा होने लगी। घटना की सूचना से पुलिस को अवगत कराया गया। इसके साथ ही जो परिवार अभी दिल्ली में रुके थे, उन्हें भी घटना से अवगत कराया गया।
फकरुल्ला ने बताया कि उसके घर से चोर 30 हज़ार रुपये नकद और लगभग साढ़े़ तीन तोले सोने के जेवर सहित अन्य क़ीमती सामान चुराकर ले जाने में सफल रहे। गांव के प्रधान सोएब खान ने बताया कि गांव में छह घरों के ताले टूटे हैं। पांच घरों के स्वामी अभी दिल्ली से वापस नहीं लौटे हैं। सूचना दी गई है। उनके घर से क्या चोरी गया है यह तो उनके आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वैश्य थानाध्यक्ष बृजपाल ने बताया कि ग्राम म्याऊ चोरी की घटना का पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर गहनता से निरीक्षण किया गया तहरीर मिल गई है। कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें