पटियाली। क्षेत्र में कंपोजिट स्कूल रतनपुर-फतियांपुर के ताला तोड़कर विद्यालय से सामान चोरी कर लिया गया। शिक्षक ने विद्यालय में चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रतनपुर-फतियांपुर में मंगलवार की रात्रि में चोरों ने ताले तोड़कर प्रवेश कर लिया। चोर विद्यालय में रखे कंप्यूटर के पार्टस, खाद्यान सामग्री, बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने बुधवार को स्कूल के ताले टूटने की जानकारी प्रधानअध्यपाक अशोक कुमार को दी। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिक्षक के द्वारा विद्यालय में हुई चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।