फतेहाबाद। कस्बा के जाटवान कलां निवासी नृपेंद्र ने थाने में रविवार रात को अपने भाई रमेश के मकान में चोरी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि चोर घर में रखे चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि उनका भाई बाहर रहता है। रात में वह भाई के मकान पर सोते हैं। रविवार को वह रात में नहीं गए। सुबह जाकर देखा तो दरवाजे और अलमारी का ताला टूट हुआ था। संदूक छत पर पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि चोरी का प्रयास हुआ है लेकिन चोर कोई गहने और सामान नहीं ले गए। संवाद