फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताले तोड़ चोरी की नियत से बैंक में घुसे चोर

Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चोरों ने शनिवार की रात चोर ताले तोड़कर चोरी की नियत से अंदर घुसे। लेकिन इसीबीच अचानक गश्त करती हुई पुलिस की जीप आने से चोर मौके से फरार हो गए। जानकारी होने पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सीओ भोगांव और इंस्पेक्टर भोगांव ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आलीपुर खेड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार की रात 12 बजे के करीब बैंक के पीछे डीएवी इंटर कॉलेज के पास मौजूद गेट के ताला तोड़कर चोर बैंक के अंदर घुसे। चोर बैंक में कैश काउंटर तक भी पहुंच गए। इसी बीच पुलिस की गश्त करने वाली जीप वहां से गुजरी तो चोर बिना चोरी किए ही पीछे के रास्ते से होकर फरार हो गए। बैंक की सुरक्षा में लगे दो होमगार्ड मुख्य गेट पर तैनात थे। लेकिन दोनों को ताले तोड़े जाने की भनक तक नहीं लगी।

जानकारी होने पर चौकी प्रभारी रिंकेश शर्मा बैंक पर पहुंचे। उन्होंने रात में ही थाने सहित सीओ को घटना की सूचना दी। सीओ सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, बैंक कर्मचारी सहित सहायक मैनेजर मौके पर पहुंच गए। बैंक के अंदर पहुंचने पर पता चला कि बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बैंक में घुसे चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



सीसीटीवी में कैद हुए चोर

बैंक के आसपास तथा बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी में एक चोर साफ नजर आ रहा है। चोर के हाथ में लोहा काटने वाला आरी की पत्ती तो दूसरे हाथ में टार्च। बैंक में घुसने के बाद चोर सबसे पहले लाइट बंद किया। इसके बाद मैनेजर के कमरे में पहुंचकर अलमारियों और ड्रॉज को खंगाला है। चोर की तलाश करने में पुलिस सीसीटीवी की मदद ले रही है।

भारतीय स्टेट बैंक शाखा आलीपुर खेड़ा में ताले तोड़कर चोर घुसे हैं। बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। सीसीटीवी में एक चोर नजर आ रहा है। सीसीटीवी के अधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। सुनील कुमार सिंह, सीओ भोगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें