मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत राधारानी मानसरोवर में जेष्ठ माह की पूर्णिमा को विशाल मेला आयोजित हुआ, जिसमें चोरों ने श्रद्धालुओं की आस्था को आहत करते हुए सोने की जंजीर को तोड़ लिया। सोने की जंजीर तोड़ते हुए श्रद्धालुओं ने दो सदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
भीड़ का फायदा उठाकर तोड़ी जंजीर
जेष्ठ माह की पूर्णिमा को थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत राधारानी मानसरोवर कुंड में लगे मेले के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जहां पर भीड़ का फायदा उठाते हुए आधा दर्जन से अधिक महिला श्रद्धालुओं की सोने की जंजीरों पर हाथ साफ किया गया। मेले में बिंदु पत्नी गिरीश चंद निवासी गोरई थाना इगलास, मंजू पत्नी रामकुमार निवासी रजाबल थाना गौड़ा जनपद अलीगढ़ एवं सीमा पत्नी देवराज सिंह निवासी 85 सेक्टर फरीदाबाद की सोने की जंजीर तोड़ ली गई।
श्रद्धालुओं ने पुलिस पर लगाया आरोप
इतना ही नहीं सीमा ने दो सदिग्ध युवती को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इतना ही नहीं श्रद्धालुओं ने मेले में तैनात पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
ये बोले पुलिस अधिकारी
मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं सोने की जंजीर चोरी हुई है उनकी तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पकड़ी सदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।