फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास से चोरी, दो सर्राफ की दुकान से चुराया लाखों का सोना-चांदी, अलमारी ही उठाकर ले गए चोर

Tue, 15 Dec 2020 01:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
दुकानों में हुई चोरी की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा वसुंधरा में दो सर्राफ की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। ये चोरी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है। चोर दुकान से अलमारी उठाकर ले गए जो पास के एक खेत से बरामद हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देह व्यापार: युवतियों से पूछताछ में मिली हैरान करने वाली जानकारी, लोगों को बातों में 'फंसाकर'

वसुंधरा पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर सोमवार रात में चोरों ने दो सराफा की दुकान के ताले चटका कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। थाने में दी गई तहरीर मे मोहल्ला रेवाड़ी, एटा निवासी संजय परमार पुत्र बंगाली बाबू ने बताया कि वह वसुंधरा में चार वर्ष में सोने-चांदी की दुकान कर रहे हैं। चोर इनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखी लोहे की अलमारी को चोरी कर ले गए जो पांच सौ मीटर मीटर दूर खेत में पुलिस को मिली है। चोर अलमारी से डेढ़ किलो चांदी और 15 ग्राम सोने के आभूषण के साथ पांच सौ रुपये की नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन



वहीं दूसरी चोरी अमित वर्मा पुत्र गेंदालाल निवासी सहनोआ, थाना अवागढ़ वसुंधरा की दुकान में हुई। उनकी भी सोने-चांदी की दुकान है। चोरों ने तीसरी बार उनकी दुकान में छत काटकर प्रवेश कर किया और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण, 25 ग्राम सोने के आभूषण, जिसमें तीन अंगूठी एक जंजीर और 20 हजार रुपयेकी नकदी चोरी कर ली। वसुंधरा में ही कन्हैया लाल पुत्र विजयपाल की मोबाइल की दुकान का ताला व कुंडा तोड़ दिए गए। हालांकि इस दुकान में चोरी करने में चोर नाकाम रहे। सभी घटना वसुंधरा में नवनिर्मित पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई हैं। पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह हुई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें