फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चोर ने स्टांप वेंडर का 10 लाख रुपयों से भरा बैग किया पार, जूता पहनते समय पास में रखा, लेकर हुआ फुर्र

Thu, 19 Jan 2023 01:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चोर ने पलक झपकते ही स्टांप वेंडर का 10 लाख रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। जब तक लोग उसे पकड़ पाते वह आंखों  से ओझल हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
चोर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सदर तहसील परिसर में बुधवार शाम एक युवक स्टांप वेंडर का 10 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। वेंडर के शोर मचाने पर लोगों ने उसका पीछा किया। मगर, वह भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन


मलपुरा स्थित मिढ़ाकुर निवासी मुश्ताक तहसील में स्टांप वेंडर हैं। वह प्याऊ के पास अधिवक्ता इंतजार हुसैन के साथ बैठते हैं। मुश्ताक ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम लगभग 4 बजे उन्होंने बक्से में ताला बंद कर दिया था। दस लाख रुपये बैग में रखे थे। जूते पहनते समय उन्होंने बैग पास ही रख लिया। तभी एक युवक आया और बैग लेकर भागने लगा। उन्होंने शोर मचाया, कुछ लोगों ने पीछा किया। युवक तहसील परिसर में बने सुलभ शौचालय के पास स्थित छोटे गेट से बाहर निकल गया।

सूचना पर एसीपी लोहामंडी गिरीश कुमार, थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक समरेश कुमार पहुंचे। बैग में 500 रुपये की 18, जबकि एक गड्डी 200 रुपये की थी। 35 हजार रुपये अलग से थे। आशंका है कि युवक काफी समय से उन्हें देख रहा था। तहसील परिसर में लगे कैमरों को देखा गया है। हालांकि जिस स्थान पर वारदात हुई वहां कैमरा नहीं है। 
विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर स्मार्ट सिटी के तहत कैमरे लगे हैं। उनके फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वह किधर भागा यह भी देखा जा रहा है। तहसील में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। बाहर सड़क पर कई जगह कैमरे लगे हैं। पुलिस सभी सीसीटीवी कैमरों में फुटेज देख रही है। युवक ने काले रंग की जैकेट पहन रखी थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें