सोरोंजी के गांव गंगागढ़ में विद्युत चेकिंग करती टीम ।
कासगंज। विद्युत निगम व एंटी पावर थेफ्ट टीम द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दस उपभोक्ताओं पर 2,64,082 रुपये बिल बकाया जमा न करने पर उनके कनेक्शन काट दिए। कटे विद्युत कनेक्शन को जोड़कर चोरी करते पाए जाने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की ।जिले में बिजली चोरी रोकने व बकाया बिल जमा करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद लोग बिजली चोरी रोकने से बाज नही आ रहे हैं। विद्युत निगम व एंटी पावर थेफ्ट टीम ने शुक्रवार को सोरोंजी के गांव गंगागढ़ में चेकिंग की । ग्रामीण बॉबी पर 50 हजार, कमला देवी पर 22 हजार रुपये, कविता पर 4500 रुपये, विमलेश पर 40693 रुपये, गुड्डो देवी पर 83,738 रुपये, बॉबी पुत्र वीरेंद्र पर 15,184 रुपये, श्रीदेवी पर 14623 रुपये, सोनवती पर 15105 रुपये, राजवीर पर 17485 रुपये और चंद्रादेवी पर 4754 रुपये बिजली बकाया बिल जमा नही किया। बिजली का बिल बकाया होने पर कर्मियों ने उनके कनेक्शन काट दिए। इसके बावजूद वह बिजली चोरी कर लाइट जला रहे थे। चेकिंग टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी करने के मामले रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव में टीम की कार्रवाई को लेकर खलबली मच गई।