फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नए साल पर कोहरे से मिलेगी राहत, बारिश के आसार

विज्ञापन
सर्दी में गलन बचने के लिए गर्म कपड़े पहने महिला और बच्चा यात्री। संवाद
विज्ञापन
आगरा। पिछले दो दिन से छाए घने कोहरे से नए साल पर लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने 31 जनवरी के बाद सिर्फ तड़के और रात में कोहरे का अनुमान जारी किया है। हालांकि विभाग ने आगरा समेत पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में पारे में गिरावट संभव है। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री जबकि न्यूनतम पारा 11 डिग्री दर्ज किया गया। पारा 11 डिग्री के बावजूद शाम ढलते-ढलते गलन बढ़ गई। वहीं, कोहरे के चलते बंगलूरू से आगरा आने वाली फ्लाइट आधे घंटे की देरी से पहुंची। इसकी वजह से आगरा से भी संचालन प्रभावित हुआ। वहीं, आगरा फोर्ट आने वाली करीब 25 ट्रेनें रविवार रात के घने कोहरे की वजह से देरी से पहुंचीं। इसकी वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तापमान में और गिरावट संभव है।
विज्ञापन

सर्दी में गलन बचने के लिए गर्म कपड़े पहने महिला और बच्चा यात्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें