आगरा में चल रही सांसद खेल महोत्सव में मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई। जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज चाहर ने कहा कि आगामी आयोजनों में बॉक्सिंग के उपकरणों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुक्केबाजों को बेहतर दस्ताने, सेफ्टी गियर और अन्य उपकरण समय पर मिलें, यह संघ की जिम्मेदारी है।