फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पहले दिन सरकारी खरीद केंद्रों पर रहा सन्नाटा

Tue, 01 Oct 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मंगलवार को सरकारी क्रय केंद्र खुल गए, लेकिन पहले दिन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। किसान धान, मक्का, बाजरा लेकर केंद्रों पर नहीं आए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। केंद्र प्रभारियोंं को आवश्यक निर्देश दिए।जिला में धान की खरीद के लिए 18 केंद्र, बाजरा के 15 तथा मक्का के तीन केंद्र बनाए गए हैं। शासन के निर्देश के बाद क्रय केंद्र खुल गए हैं। लेकिन किसी भी केंद्र पर कोई किसान धान, मक्का, बाजरा लेकर नहीं पहुंचा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अमांपुर प्रथम व द्वितीय, गंजडुंडवारा प्रथम, सिढ़पुरा के खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया और कांटा, बांट, बोरा सहित अन्य सामान की उपलब्धता की स्थिति परखी। उन्होंने बताया कि धान की फसल पूरी तरह से पक कर तैयार नहीं हुुई है। इससे अभी किसान फसल को लेकर नहीं आ रहा। कुछ दिनों बाद फसल के क्रय केंद्रों पर पहुंचने की उम्मीद है। सभी क्रय केंद्र पहले दिन खुल गए हैं। क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। केंद्र प्रभारियों को किसानों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें