फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: बरात चढ़ाने को लेकर विवाद, दबंगों ने लाठी-डंडों से बोला हमला, दूल्हा व बरातियों को पीटा

Sun, 12 Feb 2023 07:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिले में बरात चढ़ने के दौरान दबंगों ने दूल्हा व बरातियों पर हमला करके पीटा। दूल्हे ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।    
विज्ञापन
दूल्हा और बरातियों पर हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार की रात करीब 11 बजे दूल्हा पक्ष के बरात चढ़ाने को लेकर गांव के दबंगों ने विरोध जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया। कुछ ही देर बाद दबंगों ने लाठी-डंडों से बरात पर हमला कर दिया। दूल्हा और बरातियों को जमकर पीटा। शादी का सामान भी तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला गढ़ा गांव का है। गांव निवासी सरनाम सिंह की पुत्री भगवान देवी की शादी थी। दूल्हा संतोष कुमार निवासी नगला रामबक्स, थाना जलेसर की बरात चढ़ रही थी। इसी समय नगला गढ़ा निवासी कुछ दबंग लाठी-डंडों सहित आए और बरात चढ़ने का विरोध किया। गांव के लोगों ने शांत कर दिया और बरात दरवाजे तक पहुंच गई। इसके बाद वहां पहुंचे दबंगों ने दूल्हा सहित बरातियों को जमकर पीटा।

जाति विशेष के लोगों ने बरात चढ़ाने का विरोध किया

दूल्हे के चाचा प्रेम ने बताया कि भतीजे की बरात लेकर आए थे। यहां एक जाति विशेष के लोगों ने बरात चढ़ाने का विरोध किया। किसी तरह से बरात चढ़ाकर दरवाजे तक पहुंचे तो लाठी-डंडों से हमला कर दिया। खाना खाते समय दूल्हा सहित बरातियों को पीटा।

दुल्हन पक्ष के ललित कुमार का कहना है कि गांव के दबंगों ने बरात चढ़ने का विरोध किया। किसी तरह बरात चढ़ाई गई। इसी बात को लेकर मारपीट की गई है। रात को ही पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस लिखा-पढ़ी करके ले गई, मगर सुबह तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच

प्रभारी थानाध्यक्ष डालचंद्र ने बताया कि दूल्हे की तहरीर पर नगला गढ़ा गांव निवासी प्रद्यमुनि, इसके भाई कान्हा, पिता उदयवीर सिंह उर्फ छोटेलाल, मां सुशीला देवी व दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें