फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दबिश देने पहुंची एसओजी संग धक्का-मुक्की

Sat, 06 Sep 2025 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गांव गढ़ी हरनाठेर में देर रात मौजूद किसान कार्यकर्ता। सोर्स- सोशल मीडिया
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय के चाचा के घर गांव गढ़ी हरनाठेर में शुक्रवार रात एसओजी टीम जुए की सूचना पर दबिश देने पहुंच गई। इसकी जानकारी होने पर संगठन के किसान कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। एसओजी टीम के साथ जमकर धक्का-मुक्की और नोंक-झोंक हुई। इसके बाद टीम वापस लौट गई। देर रात तक कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठे रहे। ढोलना क्षेत्र के गांव गढ़ी हरनाठेर में शुक्रवार रात को एसओजी टीम जुए की सूचना पर दबिश देने पहुंची। एसओजी टीम भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय के चाचा अजीत पांडेय के घर पहुंची तो हंगामा खड़ा हो गया। एसओजी टीम की दबिश की सूचना संगठन के कार्यकर्ताओं को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं की एसओजी टीम के साथ झड़प शुरू हो गई। काफी देर तक धक्का-मुक्की और नोंक-झोंक होती रही। इसके बाद एसओजी टीम वहां से वापस लौट आई। संगठन के कार्यकर्ता देर रात वहीं धरने पर डटे। मामले में कुलदीप पांडेय ने बताया कि पुलिस ने उनके चाचा के यहां दबिश दी थी। पुलिस के आचरण के विरोध में संगठन का 10 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होना है। इसी के चलते दबाव बनाने के लिए पुलिस ने बेवजह दबिश दी है। उधर, एएसपी राजेश भारती ने बताया कि एसओजी टीम जुए की सूचना पर गांव में दबिश के लिए गई थी। घर की पहचान करने में टीम को समय लग गया। इस दौरान किसान संगठन के लोगों ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच मौका पाकर आरोपी भाग निकले। इसके बाद टीम वहां से लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें