फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटवारा को लेकर प्रधान और रोजगार सेवक में हुआ विवाद

Sun, 05 Mar 2023 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर के प्रधान और रोजगार सेवक के बीच रविवार को रुपये के बटवारा को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। उनके विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है।
ग्राम पंचायत टोडरपुर के प्रधान हरेंद्र सिंह व रोजगार सेवक मनोज के बीच शनिवार को रुपया के बटवारा को लेकर विवाद हो गया था। मामले की जांच करने एडीओ पंचायत अरविंद सिंह मौके पर गए थे। वहां उनके ही सामने दोनों पक्ष के लोगों में तनातनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और ईंट पत्थर चलने लगे। दोनों पक्ष के बीच मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। रोजगार सेवक मनोज कुमार, प्रधान हरेंद्र सिंह को थाने ले गई। वहां रविवार को दोनों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि प्रधानी के पिछले कार्यकाल में टोडरपुर में कुछ खरंजा का निर्माण हुआ था। जिन का भुगतान दो वर्ष बाद हुआ है। इस भुगतान को निकालने को लेकर रोजगार सेवक व प्रधान के बीच विवाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें