फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब भी है मतदाता बनने का मौका

Thu, 07 Mar 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव में आपकी भागीदारी आवश्यक है। इसलिए आपका मतदाता होना आवश्यक है। यदि आप 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और अब तक मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अभी भी मतदाता बनने का मौका है। निर्वाचन आयोग नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से एक सप्ताह पहले तक मतदाता बनने का मौका देता है। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी प्रकार से आवेदन किया जा सकता है।लोकसभा चुनाव-2024 के लिए निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कराया है। सात अक्टूबर से नौ दिसंबर-2023 तक आवेदन मांगे गए। आवेदन के बाद जांच कर मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कर 24 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इसके बाद भी यदि आप अपना किसी कारण से अपना आवेदन नहीं कर सके हैं या फिर आपका नाम सूची से कट गया है तो आवेदन कर मतदाता बना जा सकता है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से एक सप्ताह पहले तक मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। जांच के बाद आवेदन सही पाए जाने पर सूची में नाम शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें