फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, फसल सूख रहीं

Mon, 28 Apr 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में अ​धिशाषी अ​भियंता विद्युत निगम कार्यालय पर धरना देते भारत की जनवादी नौजवान सभा के सद
विज्ञापन
कासगंज। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से खेतों में फसलें सूख रही हैं। इस संबंध में भारत की जनवादी नौजवान सभा ने किसानों की परेशानी का उल्लेख करते हुए समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाई है। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अधिशाषी अभियंता विद्युत निगम कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने चार सूत्री मांगों के समाधान को लेकर अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि जिले में किसानों को पर्याप्त बिजली नही मिल रही है। इससे बिलराम क्षेत्र के गांव सेवर, रहमतपुर, बिलराम, हरियाठेर, नगला छत्ता, नगला अंडौआ, सुजातगंज, हर सिंहपुर सिरौली में किसानों की मक्का, अरबी, मूंगफली सहित अन्य फसलें सूख रही हैं। उन्होंने ने मांग की किसानों को बिना कटौती किए विद्युत आपूर्ति दी जाए। जिला सचिव सुनील सिंह कहा की बिजली के निजीकरण पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें