फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड : नगर पंचायत ज्योंति में उपचार की नहीं कोई व्यवस्था

Thu, 29 Feb 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ज्योंती खुड़िया नगर पंचायत है। यहां 15 हजार की आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। क्षेत्र के लोग प्राथमिक इलाज के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर जाते हैं। नगर पंचायत होने के बाद भी पीएचसी अथवा सीएचसी की सुविधा नहीं है। लोगों को झोलाछाप से इलाज कराना पड़ता है।
विज्ञापन



नगर पंचायत ज्योंति खुडिय़ा में 10 वार्ड है। नगर पंचायत की आबादी 15 हजार से अधिक है। नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोग अस्पताल नहीं होने के कारण 10 किलोमीटर दूर मैनपुरी अथवा 20 किलोमीटर दूर कुरावली इलाज के लिए जाते हैं। रात में बीमार होने पर मरीज के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। लोगों का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद भी पीएचसी का निर्माण नहीं कराया गया है। जबकि चुनाव के समय सभी नेता आश्वासन ही देते रहे हैं। संवाद




इन गांवों के लोग होते परेशान

ज्योंति न्याय पंचायत क्षेत्र में सात ग्रामसभाएं शामिल हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के नजदीक के गांव उद्दैतपुर परमकुटी, बड़ेरी, संतपुर, घनश्यामपुर, बिलासपुर, नगला मनी, सूरजपुर, हीरापुर, कमलपुर, नगला बाग, नगला बरी, नगला मोहन, नगला हंशी, कुम्हरौआ, नगला रामसिंह, बालीपुर, नगला डाला, छतारी, हवेली, बरियारपुर, आठपुरा के ग्रामीणों को बीमार होने पर इलाज के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन






सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा कर रही है। नगर पंचायत ज्योंति खुडिय़ा क्षेत्र में पीएचसी की सुविधा नहीं है। लोगों को समस्या होती है। - अंशुल मिश्रा
विज्ञापन






बीमार होने पर इलाज के लिए कुरावली अथवा मैनपुरी जाना पड़ता है। जो 15 से 20 किलोमीटर दूर है। इलाज कराने के लिए परेशानी होती है। - सुरेंद्र




क्षेत्र में रात के समय बीमार और तीमारदारों को समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत ज्योंति खुडिय़ा में पीएचसी तो बनना ही चाहिए। - भोले





नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा आसपास के 20 से अधिक गांवों के लोग इलाज के लिए परेशान होते हैं। चिकित्सा सुविधा दी जानी चाहिए। - विजयी




समस्या की जानकारी मिली है। इस संबंध में शासन और विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। - डॉ.आरसी गुप्ता, सीएमओ

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें