फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नंद घर आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की ....

Thu, 06 Jun 2024 03:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डीडू माहेश्वरी युवक मंडल एवं हरी संकीर्तन मंडल द्वारा गंगादेवी धर्मशाला में भागवत का आयोजन चल रहा है। चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वाचन किया गया। भगवान के जन्म पर भक्तों ने बधाइयों का गायन किया। भजन कीर्तन हुए।कथा वाचक स्वामी श्याम ब्रह्मादास महाराज ने कहा कि भगवान के जन्म होते ही जेल के प्रहरी सो गए। देवकी और वासुदेव की बेड़ियां टूट गई। वासुदेव कान्हा को लेकर नंदगांव पहुंचे और वहां से कन्या लेकर वापस जेल पहुंच गए। अगले दिन जब नंदगांव में लोगों को नंद के घर पर बालक होने की जानकारी हुई तो खुशियों का इजहार किया गया। कथा में मौजूद भक्तों ने नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की सहित अन्य भजनों का गायन किया। कथा श्रवण पहुंचे भक्तों के साथ मौजूद बच्चों को उपहार भेंट किए गए। भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी की और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान तपन बिड़ला, विनय राज पन्नू, संजीव डांगरा, अशोक सोलंकी, अनिल डांगरा, चंद्रकांति माहेश्वरी, दिनेश अग्रवाल, उमा माहेश्वरी, सोमवती जाखेटिया, हरिओम माहेश्वरी, नीतू मालू, रिया माहेश्वरी, प्रियंका डांगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें