फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टल सकती है विश्वविद्यालय की परीक्षा

Fri, 11 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंबेडकर ‌व‌ि‌व‌ि, आगरा - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डा. बीआरए यूनिवर्सिटी की दो बार टल चुकी परीक्षा एक बार फिर से टलने के आसार बन रहे हैं। वजह है 300 कॉलेजों पर फीस के लगभग 85 करोड़ रुपये बकाया होना। इन कॉलेजों के संचालक दबंग बताए जाते हैं। इनसे इतने कम समय में वसूली करना विवि. प्रशासन के लिए आसान नहीं है।
विज्ञापन

इनमें कई कॉलेज को सत्ताधारियों के बताए जा रहे हैं। मुख्य परीक्षाएं पहले एक मार्च से होनी थी लेकिन फीस जमा न हो पाने के चलते टल गई थी। नई तारीख दी गई 11 मार्च लेकिन फीस इस बार भी जमा नहीं थी। परीक्षा फिर टल गई।  कारण यही है कि अधिकारी घबराए हुए हैं।
कर्मचारियों ने एलान कर दिया कि पूरी फीस जमा होने तक परीक्षा में सहयोग नहीं किया जाएगा। विवि. के 650 कॉलेजों में सात लाख परीक्षार्थी हैं। इनमें से 3.13 लाख छात्रों की परीक्षा फीस विश्वविद्यालय को अभी तक नहीं मिली है। इनकी फीस लिए बगैर की 11 मार्च से परीक्षा कराने की तैयारी की गई थी। इस जानकारी पर विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने गुरुवार को कुलपति आवास का घेराव कर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

भारी विरोध देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस वसूली बाद ही एग्जाम कराने का कर्मचारियाें को आश्वासन दिया। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि कालेजों को नोटिस देकर जल्द फीस जमा करने को कहा है।
300 कालेजों पर करीब 85 करोड़ रुपये बकाया है। फीस न देने वाले कालेजों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
करोड़ों की फीस, लाखों का ब्याज
फीस न जमा कराने के पीछे कॉलेज संचालकों का लालच है। दरअसल, कॉलेजों को फीस छात्रों के प्रवेश के समय ही मिल जाती है। यह करोड़ों में होती है। कॉलेज संचालक दो-तीन साल तक इसका ब्याज लेते हैं। यह लाखों में होता है। इसके बाद फीस जमा करते हैं। विवि. से सेटिंग के चलते इनसे जुर्माना नहीं लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें