फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किराने की दुकान में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sat, 20 Jan 2024 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर के राजाराम चौराहा पर थोक किराना दुकान में बुधवार की देर रात हुई चोरी का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी की गई नकदी 2.22 लाख रुपये की नकदी बरामद की। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

राजाराम चौराहा के समीप थोक किराना की दुकान स्वामी अमित कुमार बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह आए तो नकदी भरा बॉक्स चोरी हो चुका था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। दुकान स्वामी अमित ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 2.30 लाख रुपये की नकदी भरा बॉक्स चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरी की घटना के खुलासा के लिए प्रयास शुरू किए। दुकान पर काम करने वाले दो नौकर जिकान निवासी नगला बरेठी और अनस निवासी मोहल्ला इमामबक्स को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सुन्नगढ़ी रोड स्थित भट्टे के खंडर से बैग में रखे 2.22 रुपये बरामद कर लिया।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। चोरी की नकदी को बरामद किया गया है।

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें