पिनाहट। थाना क्षेत्र में नलकूप चालक महेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि राजकीय नलकूप संख्या 227 बाहू क्षेत्र में स्थापित है। रविवार की रात लोग नलकूप परिसर में लगे ट्रांसफाॅर्मर को खोलकर सामान चोरी कर ले गए। सुबह नलकूप पर पहुंचने पर ट्रांसफाॅर्मर का सामान और केबिल मीटर गायब मिला। आसपास तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस से मामले की जांच कर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और ट्रांसफाॅर्मर के सामान बरामद करने की मांग की है।