फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो खोखाें के ताले तोड़ कर हजारों की नकदी की चोरी

Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा घिरोर में बस स्टैंड के पास रखे दो खोखा के ताले तोड़ कर चोरों ने हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। कस्बा निवासी राम नारायण शर्मा व गौरव कुमार बस स्टैंड़ के पास खोखा रखे हुए हैं। इसमें किराना की दुकान का संचालन करते हैं। बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने दोनों खोखा के ताले तोड़ कर दुकानों में रखी हजारों रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह जब दोनों दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो ताले टूटे देख कर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें