आगरा। वायु विहार, शाहगंज में रविवार रात को प्रिंस गुप्ता की लिमिटलेस ग्राफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी को चोरों ने निशाना बनाया। चोर कुंंडा काटकर लाखों का सामान और मशीन ले गए।
प्रिंस गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 8 अप्रैल को कर्मचारी आए तो फैक्टरी का ताला टूटा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चोर 3 पॉलिश मशीन, 3 एग्जॉस्ट पंखे, 5 टेबल पंखे, 6 ग्राइंडर, 5 कटिंग मशीन, ब्रास, पंप, रॉड सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।