फतेहाबाद फोटो। प्राथमिक विद्यालय चमरौली द्वितीय में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चमरौली द्वितीय में मंगलवार रात चोरों ने ताले तोड़कर स्मार्ट बोर्ड, इनवर्टर, दो बैटरी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने थाना निबोहरा में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।