फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी के घर चोरी: किरायेदार के भरोसे छोड़ा था घर, जरा सी गलती से लगा लाखों का झटका

Fri, 02 Jun 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 बैंक कर्मचारी किरायेदार की देखरेख में घर छोड़कर मां वैष्णों देवी के दर्शन करने गए थे। वहीं उनके आने से पहले किरायेदार भी परिक्रमा लगाने गोवर्धन चले गए।  पीछे से आए चोरों के घर के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। 
 
विज्ञापन
चोरी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी क्षेत्र में चोरों ने बैंक कर्मचारी के घर चोरी की। वह परिवार सहित वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। मकान किरायेदार की देखरेख में था। उनके भी गोवर्धन परिक्रमा पर चले जाने से ताला बंद था। ताले तोड़कर चोर नकदी व गहने समेट ले गए। चोरों के आने-जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाइक से आए तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


फतेहाबाद के सारंगपुर निवासी सौरव शर्मा ने बताया कि उनके भाई गौरव सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी में रहते हैं। बैंक में नौकरी करते हैं। 26 मई को वो परिवार सहित वैष्णो देवी दर्शन के लिए चले गए थे। पहली मंजिल के मेन गेट पर ताला लगा था। भूतल पर नवीन तिवारी किरायेदार हैं। उनको देखरेख करने की कहकर गए थे।

ये भी पढ़ें - UP में तीन बच्चों की मौत: पोखर में डूब रहे भाई को बचाने के प्रयास में दो भाइयों की गई जान, गम में डूबा गांव

किरायेदार भी चले गए थे गोवर्धन परिक्रमा लगाने 

उन्होंने बताया कि 30 मई की शाम नवीन तिवारी भी गोवर्धन परिक्रमा करने चले गए। मेन गेट पर ताला लगा था। बुधवार को पड़ोसियों ने ताला टूटे होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर कमरों के भी ताले टूटे थे। सामान फर्श पर बिखरे थे। अलमारी का लॉक तोड़कर चोर 1.50 लाख रुपये और करीब 3 लाख रुपये के गहने ले गए। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें