नारायण तिराहा स्थित शॉपर्स स्टोर में बीती रात अज्ञात चोरों ने झीने की कुंडी तोड़ कर दुकान में रखा हजारों रुपए का रेडीमेड कपड़े और नगदी चोरी कर ले गए । मंगलबार सुबह दुकान स्वामी दुकान पर पहुंचा औऱ दुकान का ताला खोल कर शटर उठाया तो हैरान रह गया। दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा था और और उसमें रखे कपड़े के खान खाली थे। नारायण तिराहे पर चोरी की जानकारी होते ही स्थानीय दुकानदार में सनसनी फैल गई । भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित ने डायल हंड्रेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। लेकिन घटना के 1 घंटे बाद तक डायल हंड्रेड का कहीं कोई अता-पता नहीं चला । पीड़ित द्वारा थाना पुलिस को भी फोन किया गया । जिसके बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित विशाल पुत्र सुनील कुमार निवासी सागर कालोनी ने बताया कि चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ ले गए और रिकॉर्डिंग भी डिलीट कर गए। इसके साथ लगभग ड़ेढ लाख रुपये का रेडीमेड कपड़े और 3 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।