फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को बेरहमी से पीटा, बेहोश होने पर छोड़ भागे

Sun, 31 May 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह के कोट का पुरा गांव के युवक सौरभ को बेरहमी से पीटा, 4 दिन बाद हो सका मेडीकल
विज्ञापन
बाह। कोट का पुरा गांव के सौरभ को छोटेपुरा गांव के पास 26 मई की शाम घेर कर 10-15 लोगों ने बेरहमी से पीटा। पहले लात घूसों से पिटाई की, फिर जमीन पर उल्टा लिटाकर बेल्ट और डंडों से पीटा। हमलावर सौरभ के पीठ से रिसते खून एवं उसकी चीखों पर नहीं पसीजे। बेहोश होने पर छोड़ भागे। इतना ही नहीं चोरी का आरोप लगाकर पुलिस को कॉल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस सौरभ की हालत देखकर कॉलर को हड़का कर वापस लौट आई। कार्रवाई और मेडिकल के लिए तहरीर के साथ सौरभ 4 दिन से थाने के चक्कर काट रहा था, सौरभ ने बताया कि पुलिस टहला रही थी। शनिवार देर शाम थाने में आए नये इंस्पेक्टर ने उसका मेडिकल कराने के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सौरभ ने प्रभारी निरीक्षक बाह को बताया कि वह सिधावली से घर लौट रहा था। तब रास्ते में छोटेपुरा में गांव की रंजिश में उस पर हमला किया गया है। 10 जनवरी कुल्हाड़ी प्रहार कर सिर फोड़ दिया था। जिसमें पुलिस ने राजीनामा करा दिया था। 6 महीने पुरानी रंजिश में हमला किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें