फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साइकिल से रुपयों से भरा थैला ले गए युवक

Thu, 27 Mar 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गंजडुंडवारा में दो लाख रुपये लूटे जाने के बारे में जानकारी करती पुलिस ।
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाजार से खरीदारी कर रहे एक व्यक्ति की साइकिल से बाइक सवार तीन युवक उसका थैला उड़ा ले गए। थैले में दो लाख रुपये की नगदी रखी थी। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। क्षेत्र के गांव वरेठी नगला निवासी मोहम्मद अय्यूब बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ कस्बा में स्थित बैंक की शाखा से दो लाख रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहा था। सहावर रोड पर वे दरांती खरीदने लगे। नकदी भरा थैला साइकिल पर ही टंगा रहा। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और साइकिल से थैला उतार कर भाग गए। अय्यूब ने शोर मचाया। आसपास के दुकानदार व राहगीर मौके पर आ गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में पीड़ित से जानकारी ली। साथ ही आसपास के सीसीटीवी खंगालें। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। पीड़ित ने फिलहाल तहरीर नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें