फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटिया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहबांस। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अटिया इलाहबांस में शनिवार की शाम एक युवक का शव गूलर के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी पर परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अटिया इलाहबांस निवासी 40 वर्षीय जय सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घर में पत्नी मीना के अलावा पुत्र निर्मल, नितिन व पुत्री रिंकी है। शनिवार की शाम जयसिंह का शव गांव के पास गूलर के पेड़ पर पैंट के फंदा से लटकता मिला। पत्नी व बच्चे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि जयसिंह ने दोपहर में खाना खेत पर ही मंगवाया था। जय सिंह द्वारा खुदकुशी के पीछे गृहक्लेश को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें