बेवर। मोहल्ला महाजनान निवासी युवक ने शनिवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। गृहक्लेश व रुपयों का लेन देन खुदकुशी की वजह बताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
38 वर्षीय दीपक कुमार स्वर्णकार शनिवार की रात घर पर था। परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे के कुंडा में दुपट्टा के फंदे से लटका हुआ था। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि दीपक की दो पुत्रियां छह वर्षीय मन्नू व तीन वर्षीय पीहू है। पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है।