कासगंज। शहर में बस स्टैंड के समीप एक लॉज के एक कमरे में फंदे पर लटका हुआ युवक लखनऊ में पैरामिलिट्री में नायक के पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने साथ ले गए।
मध्यप्रदेश के जनपद भिंड के चतुर्वेदी नगर निवासी अंकित सिंह का शव बस स्टैंड के समीप एक लॉज में फंदे पर शव लटका मिला। मृतक के भाई सौरभ ने बताया कि वह लखनऊ में पैरामिलिट्री में नायक के पद पर तैनात था। वह दस दिन की छुट्टी लेकर अपनी ससुराल आगरा गया था। वहां पर तीन-चार ससुराल में रहने के बाद बुधवार की सुबह कासगंज पहुंच गया। देर सायं उसका शव एक लॉज में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर सीओ विजय राणा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया। परिजन उसका शव अपने साथ ले गए।