फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को मारा चाकू

Fri, 18 Aug 2023 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को मारा चाकू
विज्ञापन

-लाठी डंडा से की गई पिटाई, गांव मंछना में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मंछना निवासी आरोपियों ने एक युवक को रुपये के लेनदेन के विवाद में घेर कर पीटा। उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मंछना निवासी धनपाल ने बताया कि उसने गांव के पिंकी, विजय, मिथुन और रज्जन को तीन हजार रुपये दिए थे। जब इन लोगों से रुपये का तकादा किया तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। 12 अगस्त की रात को वह दूध लेने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में उक्त चारों लोग मिल गए। जब विजय से तकादा किया तो आरोपी ने कहा आए दिन तकादा करता है। आज इसका हिसाब कर देते हैं। इसके बाद सभी ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। विजय ने चाकू से हमला किया जो उसके पेट में लगा। चीख पुकार सुनकर राहगीर रुके तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें