फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू मारकर किया घायल, अलीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रंजिश के चलते युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवक की मां ने इस मामले में दो हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम चित्रगुप्त कालोनी निवासी अमन 24 वर्ष पुत्र मुकेश कश्यप बाजार में सामान खरीदकर वापस घर जा रहा था। उसका आरोप है कि रेलवे जीआरपी के निकट रंजिश के चलते जसवीर और पीयूष ने उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला बोल दिया। घटना में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने अपने बचाव के लिए चीख पुकार की। आवाज सुनकर राहगीरों ने उसको हमलावरों से बचाया। हमलावर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना की जानकारी पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित की मां ने जसवीर और पीयूष के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अमांपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि घायल युवक की मां तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें